विश्व के प्रमुख पठार l major plateaus of the world

विश्व के प्रमुख पठार

ग्रीनलैंड का पठार (Plateau of Greenland)
  • अंध महासागर के उत्तरी भाग में लगभग 21 लाख 75600 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में बर्फ से ढका विशाल पठार है। इसको ग्रीनलैंड का पत्थर कहा जाता है।
  • संरचना के दृष्टि से ग्रीनलैंड लॉरेंसियाल शील्ड का ही विस्तार है और एक फैला हुआ व ऊबड़ खाबड़ पठार है।
  • इसका निर्माण पूर्व कैंब्रियन युग की युग की नीस और ग्रेनाइट शेलाें से हुआ है।
अलास्का का पठार (Plateau of Alaska)
  • यह पत्थर 700 किलोमीटर लंबा और 128 किलोमीटर चौड़ा तथा इसकी औसत और ऊंचाई 3120 मीटर है।
  • अलास्का का निर्माण उसकी सहायक नदियों द्वारा हुई है।
  • यहां का मुख्य क्षेत्र सीवर्ड प्रायद्वीप है।
ग्रेट बेसिन का पठार (Plateau of Great basin)
  • यह कोलंबिया पठार के दक्षिण में कोलोरेडो और कोलंबिया नदी के बीच 5,25,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।
  • इस महान बेसिन के समीपवर्ती भाग के चारों ओर बहुत ढाल वाले पर्वत स्थित हैं, जिनके बीच सीधे खड़े किनारो वाली गहरी घाटियां हैं जिनमें मृत्यु घाटी (Death Valley) सबसे अधिक गहरी है।
  • इस जगह की छोटी-छोटी नदियां साल्ट लेक में गिरती हैं।
कोलंबिया का पठार (Plateau of Columbia)
  • यह यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के ओर्गन, वाशिंगटन व इदोहा राज्यों के मध्य 463500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • इसके बीच में बहुत सारे क्रियाशील ज्वालामुखी पाए जाते हैं।
चियापास का पठार (Plateau of Chiyapas)
  • यह दक्षिणी मेक्सिको में प्रशांत महासागर के तट पर मौजूद है। इसके उत्तर में तबस्को, दक्षिणी-पश्चिमी में तेंहुआ की खाड़ी, पूर्व में ग्वाटेमाला और पश्चिम में ओकस्का और बेरक्रुज मौजूद है।
ब्राजील का पठार (Plateau of Brazil)
  • दक्षिणी अमेरिका के मध्य पूर्वी भाग में ब्राजील का पठार त्रिभुजाकार के रूप में फैला है।
  • यह पत्थर खनिज संपदा के दृष्टिकोण से अत्यंत रिच (धनी) है।
  • उत्तर पूर्व में केप राक से शुरू होकर दक्षिण में रिया ग्रेडो डी सुल तक फैला हुआ है।
मेक्सिको का पठार (Plateau of Maxico)
  • यह पठार पश्चिमी सियरामाद्रे और पूर्वी सियरामाद्रे पर्वत श्रेणियां के बीच मौजूद है।
  • यहां पर ज्वालामुखी प्रवाह की कठोर शैली पाई जाती हैं। इसे ज्वालामुखी पठार भी कहते हैं।
कोलोरेडो का पठार (Plateau of Coloredo)
  • कोलोरेडो पठार 1500 मीटर से 3000 मीटर तक ऊंचा है।
  • यह पठार ग्रेट बेसिन के दक्षिण में मौजूद है। इसका विस्तार यूटाह और एरेजोना राज्यों में है।
  • इस पठार के बीच कोलोरेडो नदी बहती है, जो दुनिया की सबसे गहरी घाटी का निर्माण करती है।
मंगोलिया का पठार (Plateau of Mangoliya)
  • यह चीन के उत्तरी बीच भाग में मंगोलिया गणराज्य में मौजूद है।
  • मिनसान तथा लोहान पर्वत इसके बीच में स्थित है इसका पूर्वी भाग सभी तरीके से मरुस्थलीय है।
  • यह एक शुष्क पठार है।
तिब्बत का पठार Plateau of Tibbet)
  • यह हिमालय के उत्तर और क्यूनलुन पर्वत के दक्षिण में 4000 से 5000 मीटर तक की ऊंचाई पर मौजूद है।
  • तिब्बत पठार से सिंधु नदी, सतलज नदी, ब्रह्मपुत्र नदी, मेकांग नदी, और ह्वानहो नदियां निकलती हैं। यहां पर कई छोटी बड़ी जिले भी मौजूद हैं।
मेसेटा का पठार (Plateau of Meseta)
  • स्पेन के आइबेरियन प्रायद्वीप पर मेसेटा का पठार मौजूद है, इस पठार की औसत ऊंचाई 620 मीटर है।
  • यह चारों ओर से पहाड़ों से घिरा है इसके उत्तर कॉर्डिलेरा, दक्षिण पूर्व में सिस्टेमा आइबेरिको के न्तब्रिका है।
इंडो-चीन का पठार (Plateau of Indo-china)
  • यह दक्षिणी एशिया के पूर्वी प्रायद्वीप पर मौजूद है। इस भाग पर सालविन, सिकांग, मिनाम, आदि नदियां बहती रहती हैं।
ईरान का पठार Plateau of Iran)
  • ईरान का लगभग आधा भाग पठारी है इसे एशिया माइनर का पठार व ईरान का मध्यवर्ती पठार भी कहते हैं।
  • इसकी औसत ऊंचाई 900 से 1500 मीटर के बीच में है।
अरब का पठार (Plateau of Arab)
  • अरब का पठार दक्षिण-पश्चिम एशिया में मौजूद है। इस पठार  के पूर्व में भारत की खाड़ी दक्षिण में अरब सागर पश्चिम में लाल सागर और उत्तर- पश्चिम में भूमध्य सागर मौजूद है।
  • इस पठार का ढाल दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर है। यह पत्थर प्राचीन कठोर शैलों से निर्मित है जो शुष्क होने के कारण पत्थरों की टूट से यहां पर मोटी बालू बिछ गई है। जिसके कारण बड़े-बड़े टीले देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें-

भारतीय संविधान के स्रोत

भारतीय संविधान के पिता 

गौतम बुद्ध का जीवनी

भारत में प्रथम (महिला)

भारत में प्रथम (पुरुष)

विश्व के प्रमुख पठार को Trick से याद करने के लिए – Click here

1 thought on “विश्व के प्रमुख पठार l major plateaus of the world”

Leave a Comment